27 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में अबतक कोरोना संक्रमण से गयी 21,914 लोगों की जान !

Array

लखनऊ: यूपी में अबतक कोरोना, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सिर्फ 340 नये मामले सामने आये। वहीँ 57 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 21,914 लोगों की मौत हो गई है जबकि 340 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,03,207 हो गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 98.3 फीसदी हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,104 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं जबकि अब तक 16,74,072 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस समय राज्‍य में 7,221 संक्रमित पृथक- वास में हैं अथवा सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.57 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है जबकि अब तक 5.38 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here