नई दिल्ली: भारत में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 80 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है. देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोराना वैक्सीन मुफ्त दिए जाने के पहले दिन ही ये रिकॉर्ड बना है. सरकार ने 21 जून से टीकाकरण कार्यक्रम को तेज गति देने का ऐलान किया था.
निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि कोविड वैक्सीनेशन की नई संशोधित गाइडलाइन जारी होने के पहले दिन यह रिकॉर्ड बना है.
अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को शाम तक 80 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई हैं. यह एक दिन में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले दो अप्रैल को 42 लाख 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं.
‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

