33 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली का नतीजा

Array

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश की जनता महंगाई से परेशान हैं और मोदी सरकार टैक्स वसूली में लगी हुई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सब सामान महंगे होते जा रहे हैं। उपभोक्ता परेशान हैं। लेकिन क्या इसका थोड़ा भी फायदा छोटे उत्पादक, दुकानदार या किसानों को हो रहा है? नहीं! क्योंकि ये महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली है।” इस ट्वीट के साथ उन्होंने #TaxExtortion लगाया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने महंगाई, किसान और पेगासस मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सरकार संसद का समय बर्बाद कर रही है। संसद में कार्यवाही के दौरान विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here