33 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता अब हर दो महीने पर दिल्ली का करेंगी दौरा

Array

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली का दौरा ख़त्म कर कोलकाता लौटने से पहले अपने दिल्ली दौरे को सफल बताया। ममता ने कहा मैं हर दो महीने पर दिल्ली आऊंगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को हमारा पूर्ण समर्थन है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

क्या वह विपक्ष का चेहरा बनना चाहती हैं, के सवाल पर उन्होंने मीडिया को कहा कि मैं कोई राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर कोई और नेतृत्व करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं. जब इस मुद्दे पर चर्चा होगी तब हम निर्णय ले सकते हैं। मैं अपना निर्णय किसी पर थोप नहीं सकती।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बंगाल चुनाव के बाद पहली बार ममता बनर्जी 26 जुलाई को दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया-राहुल, कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की। ममता बनर्जी 2024 में विपक्षी एकता पर जोड़ दे रही हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि विपक्षी एकता सतत प्रक्रिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here