35 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अफगानिस्तान में तालिबानियों ने गुरुद्वारे से हटाया गया निशान साहिब वापस लगाया

अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत में थाला साहिब गुरुद्वारे से उठाए गए निशान साहिब को तालिबानियों ने फिर वापस रख दिया है. बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद तालिबान ने यह कदम उठाया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अफगानिस्तान में इन दिनों तालिबान का आतंक जारी है. इसी बीच बीते शुक्रवार को यहां तालिबान द्वारा पख्तिया प्रांत के गुरुद्वारे से निशान साहिब हटाने का मामला सामने आया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद तालिबान के अफसर और लड़ाके वहां गए थे और उन्होंने निशान साहिब को वापस वहां रख दिया. भारतीय विश्व फोरम के चेयरमैन पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चंडोक ने बताया कि उन्हें हाल ही में गुरुद्वारे के स्थानीय केयर टेकर ने जानकारी दी कि गुरुद्वारे की छत पर निशान साहिब को पूरे सम्मान के साथ वापस रख दिया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को तालिबान के कुछ अफसर और लड़ाके गुरुद्वारे पहुंचे थे. उन्होंने तुरंत निशान साहिब को वापस रखने का आदेश दिया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here