27 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी होंगे बलवीर गिरि

Array

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य बलवीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया है. यह फैसला अखाड़ा परिषद के पंच परमेंश्वरों ने वसीयत के आधार पर लिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महंत बलबीर गिरि को बाघंबरी मठ की गद्दी पर बैठाया जाएगा. पांच अक्टूबर को नरेंद्र गिरि का षोडशी संस्कार होगा. जानकारी के अनुसार इसी दिन बाघंबरी मठ की गद्दी पर बलबीर गिरि को बैठाया जाएगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महंत गिरि की संदिग्ध मौत के बाद उनका सुसाइड नोट मिला था. उसमें उन्होंने बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की थी. वहीं सुसाइड नोट में उन्होंने अपने दूसरे शिष्य आनंद गिरि को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सुसाइड नोट के आधार पर पंच परमेश्वरों ने उन्हें उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था. लेकिन इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि की रजिस्टर्ड वसीयत का खुलासा हुआ. इसमें उन्होंने जून 2020 में ही बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाया था. वसीयत के आधार पर ही मठ का उत्तराधिकारी चुना जाता है. साल 2004 में महंत नरेंद्र गिरि भी ऐसे ही मठाधीश बने थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here