26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

क्रुज ड्रग्स मामलें में आर्यन को नहीं मिली ज़मानत, रहेंगे तीन दिनों तक NCB की कस्टडी में

Array

क्रुज ड्रग्स मामलें में, बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ज़मानत नहीं मिली है, आर्यन अब 3 दिनों तक NCB की कस्टडी में रहेंगे. एनसीबी रिमांड में कहा गया था कि आर्यन खान के फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की गई थी. बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं. एनसीबी की कस्टडी में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट से पूछताछ की गई थी. इस दौरान आर्यन टूट गए थे. एनसीबी ने कहा कि पूछताछ के बाद उन्होंने ड्रग्स को लेकर जगह-जगह रेड मारी जहां से कई लोगों को पकड़ा गया था.

आर्यन के वकील सतीश मानश‍िंदे ने स्टारक‍िड की बातों को ही कोर्ट के सामने रखा. वकील ने कहा कि आर्यन क्रूज पर बतौर मेहमान गए थे. उन्हें स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिला था. वकील ने ये भी कहा कि एनसीबी की जांच में आर्यन के पास से ना तो ड्रग्स मिले और ना ही पैसे मिले थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एनसीबी ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट समेत केस के अन्य आरोप‍ियों का फोन जब्त कर सारे व्हाट्सऐप मैसेज खंगाले थे. एनसीबी की जांच के मुताबिक आर्यन कई ड्रग पेडलर और ड्रग्स सप्लायर के टच में थे. उस सबूत के आधार पर ही एनसीबी ने आर्यन और अरबाज को आमने-सामने बैठाया और जमकर सवाल-जवाब किए थे.

आर्यन खान पर एनडीपीसी एक्ट 1985 की धारा 8 सी, 20 बी, 27 35 आदि लगाई गई हैं. हालांकि बाद में बताया गया कि उनपर सिर्फ ड्रग्स के सेवन का आरोप है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोर्ट में बहस के दौरान एनसीबी का कहना है कि उन्हें आर्यन खान की कस्टडी की जरूरत इसलिए है, क्योंकि वह पता लगाना चाहते हैं कि उन्हें पार्टी में क्यों बुलाया गया था और वह किस केबिन में रुके थे. इसपर सतीश मानशिंदे ने कहा – आर्यन खान को शिप में ड्रग्स बेचने की जरूरत नहीं है. वह शिप में क्यों गए थे इसमें एनसीबी का कोई काम नहीं. आर्यन चाहे तो पूरा शिप खरीद सकते हैं.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here