34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओडिसा: गृह राज्यमंत्री टेनी के काफ़िले पर “चले अंडे दिखे काले झंडे”

Array

लखीमपुर हिंसा मामले में चर्चित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ओडिसा में काले झंडे दिखाए गए और उनकी कार पर अंडे भी फेंके गए.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अजय मिश्रा टेनी एक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे थे. अजय मिश्रा टेनी का काफिला जैसे ही भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर निकला, कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सड़क पर आ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह राज्यमंत्री टेनी को काले झंडे दिखाए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को रौंदे जाने की घटना के विरोध में अजय मिश्रा टेनी का विरोध किया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को तिकुनिया में चार किसानों को रौंदे जाने के बाद भड़की हिंसा में एक पत्रकार समेत चार और लोगों की मौत हो गई थी. किसानों को रौंदे जाने के मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू मुख्य आरोपी हैं. किसान संगठन और विपक्षी दल अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग करते रहे हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here