25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नवाब मालिक पर NCB वाले वानखेडे के पिता ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Array

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन ख़ान पर शिकंजा कसने वाले चर्चित एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीबी नेता नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। उन्होंने नवाब मलिक पर चरित्र और प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

समीर वानखेड़े के पिता ने मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ हाईकोर्ट में 1.25 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोका है। साथ ही समीर वानखेड़े के पिता की ओर से दायर किए गए मानहानि केस में कोर्ट से मांग की गई है कि नवाब मलिक, उनकी पार्टी के लोग या किसी भी अन्य व्यक्ति को उनके या उनके परिवार के खिलाफ कुछ भी बोलने या लिखने से रोका जाए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं समीर वानखेड़े के वकील अर्शद शेख ने कहा कि नवाब मलिक, वानखेड़े के परिवार पर रोजाना झूठे आरोप लगा रहे हैं। मलिक उनके धर्म पर सवाल उठा रहे हैं कि वे हिंदू नहीं हैं। इतना ही नहीं मलिक उनकी बेटी यास्मीन के करियर को भी बर्बाद कर रहे हैं, जो एक क्रिमनल लॉयर हैं। वानखेड़े के वकील ने कहा कि मलिक ने वानखेड़े के परिवार के सदस्यों के नाम, चरित्र, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को धूमिल कर रहे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here