27 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक: SDM मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मची हलचल

Array

कर्नाटक के SDM मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं. इस कॉलेज में कुल 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. प्रशासन ने कॉलेज बिल्डिंग के दो हॉस्टल सील कर दिए हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मेडिकल कॉलेज द्वारा अब सभी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया गया. अभी तक 300 छात्रों का टेस्ट हो चुका है और इसमें 66 संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले भी कई स्कूल और कॉलेज में कोरोना बम फटा है. पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में एक स्कूल में 11 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. तेलंगाना में भी एक स्कूल में 28 छात्राएं कोरोना का शिकार हो गई थीं. दूसरे कई राज्यों के स्कूल से भी ऐसी ही खबरें देखने सुनने को मिल रही हैं. ओडिशा में भी बच्चों के बीच कोरोना का प्रसार तेज होता दिख रहा है. वहां पर 53 स्कूली छात्र और 22 मेडिकल कॉलेज के छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अभी के लिए कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन बच्चों और छात्रों के बीच यूं कोरोना का तेजी से फैलना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. जब से हर राज्य ने स्कूल-कॉलेज खोलना शुरू किया है, कोरोना मामले बढ़ते दिखे हैं. कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि अब बच्चों को भी वैक्सीन लगवा देनी चाहिए. अभी के लिए सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी इस पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि अगले साल जनवरी से बीमार बच्चों को पहले वैक्सीन दी जा सकती है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here