कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार के प्रस्तावित विधेयकों को लेकर घेरा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। उन्होंने शाह पर केंद्र के परिसीमन एजेंडे को फिर से आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्र प्रस्तावित विधेयकों को पारित कराने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र बुला रहा है। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में परिसीमन का मुद्दा फिर उठाया है। अमित शाह ने बताया कि जल्द ही तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधेयक 15-18 वोटों के अंतर से पारित हो जाएंगे।

