25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्टाइलिश एक्टिवा 125 होंडा ने लांच किया प्रीमियम एडिशन

Array

होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने आज एक्टिवा125 प्रीमियम एडीशन का लाॅन्च किया ।

प्रीमियम डिज़ाइन वाला यह एडिशन फ्रन्ट कवर से लेकर साईड पैनल तक एक्टिवा125 प्रीमियम एडीशन का ड्यूल टोन बाॅडी कलर इसके शानदार स्टाइल और भव्य लुक को कई गुना बढ़ा देता है। अपने नए अवतार के साथ सड़क पर आकर्षक दिखने वाला यह प्रीमियम एडीशन ब्लैक इंजन और ब्लैक फ्रन्ट सस्पेंशन के साथ आता है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए एलईडी हैड लैम्प न सिर्फ ड्यूल टोन कलर का आकर्षण बढ़ाते हैं, बल्कि इस शानदार स्कूटर को स्लीक एवं बोल्ड स्टेटमेन्ट भी देते हैं। इसके अलावा बाॅडी कलर्ड ग्रैबरेल और स्टाइलिश टेत्रख्ल लैम्प के साथ प्रीमियम ग्राफिक्स स्कूटर को और भी अधिक बेहतरीन बनाते हैं, वहीं एक्टिवा125 एम्बाॅसिंग इसे एलीगेन्ट रियर स्टांस देती है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक्टिवा125 प्रीमियम एडीशन 2 ड्यूल कलर विकल्पों में उपलब्ध है- पर्ल अमेज़िंग व्हाईट एवं मैट मैग्नीफिसेन्ट काॅपर मैटेलिक तथा मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक एवं मैट अर्ल सिल्वर मैटेलिक। इसके ड्रम एलाॅय की कीमत रु 78,725 और डिस्क वेरिएन्ट की कीमत रु 82,280 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here