31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी बोले देश की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास करूँगा

तेहरान: ईरान के नव निर्वाचित और भावी राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि नई सरकार देश की समस्याओं विशेषकर लोगों की आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी, जनप्रतिनिधियों, प्रतिभाशाली और मेधावी लोगों और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जायेगा ताकि देश की समस्याओं का समाधान किया जा सके इस प्रकार से कि लोगों में भविष्य के प्रति आशा उत्पन्न हो सके और दिन- प्रतिदिन सरकार पर उनका भरोसा अधिक हो सके।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि मैं समस्त लोगों, सम्मानीय उम्मीदवारों और सर्वोपरि इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता का आभार प्रकट करता हूं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने आशा जताई है कि मतदान केन्द्रों पर जनता की भारी उपस्थिति नई सरकार की भूमिका में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here