28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच: मध्य प्रदेश सरकार ने लगाया नाईट कर्फ्यू

Array

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात के 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है. सीएम ने सभी से नियम का पालन करने का अनुरोध किया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई महीनों के बाद कोविड के 30 नए मामले मिले हैं. महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली तीनों ही राज्यों में एक सप्ताह से मामले अधिक आ रहे हैं. इन राज्यों से मध्य प्रदेश में लोगों का आना जाना लगा रहता है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रोन देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है. इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में इस वेरिएंट के केस नहीं आएंगे. ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैलता है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ”ऐसे में हमें सचेत होने की जरूरत है. कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकें. तेजी से संक्रमण नहीं फैले, इसके लिए उपाय करें. मास्क जरूर पहनें, अनावश्यक घर से नहीं निकलें, टीका जरूर लगवाएं.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here