28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भूपेश बघेल: विकास को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं

Array

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री भूपेश बघेल ने आगरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने आगरा ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अब ठान लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनवानी है। सरकार बनने पर हम कांग्रेस द्वारा की गई सारी प्रतिज्ञाएं पूरी करेंगे। आज उत्तर प्रदेश का युवा, महिला, किसान, शिक्षक, पेंशन कर्मी सब कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। जल्द ही नकारात्मक शक्तियों को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राम नाथ सिकरवार के लिए आयोजित इंडोर मीटिंग में लोगों से संवाद किया। उन्होंने लोगों के बीच कांग्रेस की घोषणापत्र, प्रतिज्ञा पत्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं विकास परक हैं, उत्तर प्रदेश में महिलाओं, युवाओं, किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार काम कर रही है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ है, जिनके अन्याय हुआ है, भेदभाव हुआ है, हक़ नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में भी इस बार जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलने जा रहा है। प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है, भाजपा अब यूपी में सत्ता में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश किसानों, नौजवानों, महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ खड़ी रही है। यही वक्त है अब जनादेश देकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाया जाए। कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं ली हैं, उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता आने पर कांग्रेस की सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here