33 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बलरामपुर के जिला अध्यक्ष समेत 4 पदाधिकारियों को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

अनुशासनहीनता के आरोप में यूपी कांग्रेस ने बलरामपुर के जिला अध्यक्ष समेत 4 पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बलरामपुर कांग्रेस के अध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, जिला महासचिव विनय मिश्रा और सेवा दल के अध्यक्ष दीपक मिश्रा के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आरोप है कि 4 फरवरी को श्रावस्ती के वीआईपी गेस्ट हाउस में पार्टी के बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के साथ चारों पदाधिकारियों ने अभद्रता की थी और उनके साथ मारपीट का प्रयास भी किया था. मामले की सूचना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर अनुशासन समिति ने कार्रवाई करते हुए इन लोगों को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि बलरामपुर के वीआईपी गेस्ट हाउस में टिकट बंटवारे को लेकर मीटिंग चल रही थी. वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के अलावा चारों आरोपी मौजूद थे. टिकट बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बलरामपुर कांग्रेस के अध्यक्ष ने अन्य तीन पदाधिकारियों के साथ मिलकर पटेल के साथ अभद्रता और फिर मारपीट कर दी. बता दें कि सत्यनारायण पटेल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से दो बार विधायक रहे हैं. साथ ही उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here