31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस की आधिकारिक यात्रा करेगा अगले हफ़्ते 23 वर्ष बाद पाकिस्तान का कोई प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अगले हफ़्ते रूस के दौरा करेंगे

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ़्तिखार ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि इमरान ख़ान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर रूस की यात्रा करने वाले हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस दौरे से जु़ड़ी और जानकारी उन्होंने साझा नहीं की है। हालांकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सही समय पर दौरे से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

पाकिस्तान के अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून से विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि इमरान ख़ान 23 फ़रवरी को मॉस्को के लिए रवाना होंगे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पिछले 23 वर्षों में किसी भी चुने हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक द्विपक्षीय रूस का दौरा होगा।

आख़िरी बार 1999 में नवाज़ शरीफ़ रूस दौरे पर गए थे। पूर्व सैन्य शासक परवेज़ मुशर्रफ़, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद ख़क़ान अब्बासी भी रूस गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा नहीं था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फ़ुवाद हुसैन ने कहा है कि इमरान ख़ान का रूस दौरा गेमचेंजर साबित होगा और इससे दोनों देशों के संबंध मज़बूत होंगे। m

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here