32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महबूबा मुफ़्ती: अपनी आंखों से मैंने खून-खराबा देखा है, फिल्म देखने की मुझे कोई ज़रुरत नहीं

Array

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने देश को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर मुफ्ती ने कहा कि अतीत के बारे में जानने के लिए मुझे किसी फिल्म की जरूरत नहीं, मैंने अपनी आंखों से खून-खराबा देखा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने इस विवादित फिल्म के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने समुदायों के बीच नफरत भड़काने में अहम भूमिका निभाई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मुफ्ती ने कहा, ‘जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान का दौरा किया था. तब 7 हिंदू लड़कों की मौत हुई थी. मेरे अपने चाचा की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कैसे मेरे पिताजी के मामाजी को मार दिया गया. मेरे पिताजी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी चाहती है कि हम पाकिस्तान से लड़ते रहें. वे समुदाय के आधार पर देश को विभाजित करना चाहते हैं. वे कश्मीर के बारे में हर भाषण में जिन्ना, बाबर और औरंगजेब को याद करते हैं. आज बाबर और औरंगजेब की क्या प्रासंगिकता है?’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here