30 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केजरीवाल ने दी सलाह, टैक्स फ्री क्यों TKF को? यू ट्यूब पर ही डाल दो

Array

विवादित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” (TKF) भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री है, अब भाजपा दिल्ली में इसे टैक्स फ्री करने के लिए केजरीवाल सरकार पर दबाव डाल रही है, ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठा दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग क्यों उठ रही है. इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए. केजरीवाल कहते हैं- ‘टैक्स फ्री क्यों करवा रहे हो? अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री हो जाएगी. टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो? इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो यूट्यूब पर डाल देगा. सारी पिक्चर फ्री है. सारे लोग देखेंगे. टैक्स फ्री की क्या जरूरत है.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके अलावा केजरीवाल ने बीजेपी के नेताओं से फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन बंद करने को कहा. द कश्मीर फाइल्स के अलावा फिल्म बंटी और बबली का जिक्र भी अरविंद केजरीवाल ने किया. द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here