35 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा विधायक की गाड़ी ने लखीमपुर में चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की हुई मौत

Array

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। वहां के स्थानीय विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जिस समय स्कॉर्पियो कार से यह हादसा हुआ उस समय सदर विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बताया जा रहा है कि लखीमपुर-बहराइच रोड पर काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा दिया। यह कार बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर गांव के रहने वाले हैं। वह किसी काम से रामापुर आए थे और जब वह घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं, दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here