29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुस्लिम पक्ष का दावा: शिवलिंग की मस्जिद परिसर में मिलने की बात बेबुनियाद

Array

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति के एक वकील रईस अहमद अंसारी ने सोमवार को कहा कि याचिकाकर्ताओं का ‘शिवलिंग’ के बारे में दावा बेबुनियाद है क्योंकि वजूखाना में कोई शिवलिंग नहीं मिला है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वकील ने कहा, ‘ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना में केवल एक फव्वारा है। याचिकाकर्ता जिस ढांचे को शिवलिंग होने का दावा कर रहे हैं वह एक फव्वारा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रईस ने कहा कि यह अदालत का पूर्व-पक्षीय आदेश था और जल्दबाजी में दिया गया था। अंसारी ने कहा, ‘हम आदेश से संतुष्ट नहीं हैं और जल्द ही इसे चुनौती देंगे।’ वहीं, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई करने के लिए तैयार है, जिसमें अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त को ज्ञानवापी मस्जिद का निरीक्षण, सर्वेक्षण और वीडियोग्राफी करने की अनुमति दी गई है। लगातार तीन दिनों तक किया गया सर्वे कुछ घंटे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्त हो गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, ‘सर्वेक्षण की कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हम इसे 17 मई को न्यायालय में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं।’ बता दें कि इस जिस मस्जिद में हिंदुओं ने पूजा के अधिकार का दावा किया है, वह प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर के नजदीक है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here