30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा नेताओं को दी VIP सुरक्षा बिहार में बवाल से घबराई सरकार ने

Array

अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलित युवाओं द्वारा बिहार में भाजपा नेताओं और पार्टी दफ्तरों पर बढ़ रहे हमलों से घबराई केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपनी पार्टी के नेताओं को VIP सुरक्षा प्रदान की है. बिहार में बीजेपी नेताओं को सीआरपीएफ द्वारा ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी जाएगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

VIP सिक्योरिटी पाने वाले नेताओं में उपमुख्यमंत्री और विधायकों सहित बीजेपी के 10 नेताओं के नाम शामिल हैं. इनमें बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल, बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर, दरभंगा के विधायक संजय सरावगी और कुछ अन्य शामिल हैं. CRPF शनिवार से ही इनकी सुरक्षा का प्रभार संभाल लेगी क्योंकि सरकार को लग रहा है कि बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ आक्रोश अभी थमने वाला नहीं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस पर पथराव हो रहा है, थाने फूंके जा रहे हैं, ट्रेने जलाई जा रहीं हैं, बसों को आग लगाईं जा रही है, एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले बिहार में ही एक हज़ार करोड़ की सरकारी सम्पति स्वाहा हो चुकी है और यह सब सेना में शार्ट टर्म भर्ती के विरोध का नतीजा है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here