30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बढ़ सकती हैं AAP मंत्री की मुश्किलें, राम-कृष्ण के वजूद पर पहले भी सवाल उठा चुके गौतम

Array

राम और कृष्ण भगवान नहीं और कभी इनकी पूजा नहीं करेंगे, दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हजारों लोगों को दिलाए गए शपथ पर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। राजेंद्र पाल गौतम इससे पहले भी केजरीवाल सरकार की किरकिरी करा चुके हैं। गौतम के ट्विटर हैंडल से 2019 में भगवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाते हुए विवादित ट्वीट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया था कि उनका ट्विटर हैंडल किसी ने हैक कर लिया था। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता पार्टी के कुछ नेताओं के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने में दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आदेश गुप्ता ने कहा, ”भारत में सामाजिक और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने की साजिश है। किसी भी धर्म में हिंदू धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं कही गई है। ना तो कोई धर्म और ना संविधान इसकी इजाजत देता है। केजरीवाल के इशारे पर मंत्री ने जो बात कही ना तो वह कानूनी रूप से ठीक है और ना ही समाजिक या संवैधानिक रूप से ठीक है।” आदेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

पहले भी करा चुके AAP की किरकिरी
नवंबर 2019 में भी राजेंद्र पाल ऐसे ही एक विवाद में घिरे थे। तब भी उन्होंने भागवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाया था। राजेंद्र पाल गौतम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ”अगर यह बात प्रमाणित है कि राम और कृष्ण तुम्हारे पूर्वज हैं तो इतिहास में इनको पढ़ाया क्यों नहीं जाता। पूर्वजों का कोई इतिहास होता है, जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है। यह पौराणिक कथाएं हैं, ऐतिहासिक नहीं जबकि पेरियार जी का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था।” हालांकि, इस पर विवाद बढ़ा तो गौतम ने दावा किया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक करके यह ट्वीट किया था।

क्या है ताजा विवादविजयादशमी के दिन दिल्ली के करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में करीब 10 हजार लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्रूी राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे। बीजेपी ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि मंत्री की मौजूदगी में लोगों को शपथ दिलाई गई कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण समेत किसी भी हिंदू देवी-देवता को भगवान नहीं मानेंगे और ना ही कभी उनकी पूजा करेंगे। बीजेपी ने इसे दंगा कराने की साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि 24 घंटे के अंदर गौतम को पद से हटाया जाए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here