28.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बुजुर्ग को सड़क पर सांड ने पटका, बस सिर कुचलकर निकल गई, CCTV कैमरे में घटना कैद

Array

महाराष्ट्र के डोंबिवली इलाके में एक बुजुर्ग दर्दनाक मौत हो गई। बुजुर्ग को पहले पीछा करते सांड ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तुरंत बाद ही एक बस ने उनकी लाश को कुचल दिया। सिर कुचली लाश को देखकर हर कोई दंग रह गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मृतक की पहचान शिवराम धोत्रे के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, शिवराम धोत्रे (68 वर्षीय) मंगलवार को दत्तनगर परिसर में किसी काम के लिए जा रहे थे। तभी सड़क पर चलते समय आवारा सांड उनका पीछा करने लगा। इसी दौरान सांड ने पीछे से उन्हें जोर की टक्कर मार दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर अपनी दाईं ओर गिरते हैं। इतने में ही वहां से गुजर रही एक बस बुजुर्ग के सिर को कुचलकर निकल जाती है। 

जब यह घटना हुई तो किसी को कुछ पता नहीं चला, क्योंकि सांड के टक्कर मारते ही बस उनके ऊपर से गुजर जाती है। इसलिए सड़क पर दूसरी ओर खड़े लोगों को घटना के बारे में पता ही नहीं चलता है। 

इसके कुछ देर पर वहां मौजूद लोगों की नजर शिवराम की लाश पर पड़ती है। वह देखते हैं कि सड़क पर ही खून ही नजर आ रहा है। सिर कुचला हुआ है। फिर उनमें से ही कोई पुलिस को सूचना देता है। इसके बाद डोंबिवली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाती है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि आवारा पशुओं को नगर निगम के अधिकारी पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर करें और अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here