29 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Kanjhawala case: नहीं हुआ युवती के साथ रेप, ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलासा

Array

दिल्ली के कंझावला में एक युवती को कार से कई किलोमीटर तक घसीटने के दर्दनाक मामले में ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि उसके प्राइवेट पार्ट में किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं हैं. बता दें कि युवती के परिवार ने बेटी के साथ रेप होने का अंदेशा जताया था. इस मामले में पुलिस ने कार में सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक मृतका का अंतिम संस्कार मंगोलपुरी Y ब्लॉक के शमशान घाट पर होगा. पुलिस के मुताबिक 2 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में आईओ को सौंपी जाएगी उसके बाद मृतका का पार्थिव शरीर उसके मामा को सौंप दिया जाएगा.इधर युवती के परिवार ने मांग की है कि घर से शमशान घाट तक एक शोक यात्रा निकाली जाए जिसमें परिवार के सदस्य और आसपास के लोग रहे जिसकी इजाज़त फिलहाल नहीं मिली है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवती के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. डॉक्टरों ने जींस और स्वाब को सुरक्षित रख लिया है. सड़क हादसे में युवती की मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here