29 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अश्लील वीडियो बनाकर चार युवकों ने छात्रा से किया सामुहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने स्कूल जाना भी छोड़ा

Array

यूपी के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में चार युवकों पर हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म करने आरोप है। युवकों ने छात्रा की अश्लील वीडियो तैयार की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह सात महीने तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पंद्रह वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि गांव के ही चार युवक छह सात माह से बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। 

अब बेटी ने बताया है कि युवकों ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को जान से मार देंगे। जिसकी वजह से बेटी बहुत डरी हुई है। उसने इसी वजह से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here