31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, असम चुनाव प्रचार से वापस लौटी प्रियंका ने खुद को भी किया आइसोलेट

Array

नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका गांधी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका ने अपनी कोरोना जांच भी कराई है, जिसमें उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव है। टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रोटोटॉल को मानते हुए प्रियंका ने आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया है। प्रियंका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

असम चुनाव प्रचार से लौटीं प्रियंका
इस समय असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। प्रियंका गांधी ने भी हाल के दिनों में लगातार इन राज्यों के दौरे किए हैं। शुक्रवार को भी उनको चुनाव प्रचार के लिए जाना था। आइसोलेशन में जाने के बाद अब वो प्रचार के लिए नहीं जा पाएंगी, जिसको लेकर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ट्वीट कर मांगी माफ़ी
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है- हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पिछले साल भी हुई थीं होम क्वारंटीन
बीते साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर पर क्वारंटीन रही थीं। तब उनका रसोईया कोरोना पॉजिटिव आया था। जिसके बाद वो 14 दिन तक होम क्वारंटीन रही थीं। इस बार उनके पति, कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here