30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में भी हावी होता दिख रहा कोरोना, संक्रमण के नए मामले तीन हज़ार के पार, 14 लोगों की मौत

Array


लखनऊ: यूपी में भी हावी होता दिख रहा कोरोना, कोरोना महामारी की दूसरी लहर कितनी प्रचंड है इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में 90 हज़ार के करीब नए केस सामने आने लगे हैं वहीँ मौतों का सिलसिला भी तेज़ हो गया है. उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है जहाँ आज तीन हज़ार से ज़्यादा नए केस दर्ज किये गए हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 3290 नए केस दर्ज किये गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो गयी है.

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 16496 है जबकि 600577 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चूका है, इस दौरान इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8850 पहुँच चुकी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एक दिन पहले के आंकडे कुछ यूँ थे

कोरोना महामारी की दूसरी लहर कितनी प्रचंड है इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में 80 हज़ार से ज़्यादा नए केस सामने आने लगे हैं वहीँ मौतों का सिलसिला भी तेज़ हो गया है. उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है जहाँ आज लगभग तीन हज़ार नए केस सामने आये हैं.

स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 2967 नए केस दर्ज किये गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो गयी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 622736 हो चुकी है जिसमें 14073 लोगों का भी उपचार चल रहा है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 8836 ही चुकी है.

कोरोना की भयावहता को देखते हुए प्रदेश के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here