31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

घायल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, सुबह की सैर के वक्त गिर गए थे नागपुर में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात सोमवार को नागपुर में सुबह की सैर के दौरान गिरने से घायल हो गए। उन्हें कंधे में चोट आई है। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोरात के कंधे की हड्डी टूट गई है, उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। पूर्वमंत्री थोरात के पुणे स्थित पारिवारिक डॉक्टर मुंबई में उनका उपचार करेंगे

नागपुर स्थित एमएलए हॉस्टल के डॉ. संजीव धावड़ ने बताया कि थोरात आज सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक के दौरान गिर गए थे। कांग्रेस नेता को एक कंधे में चोट आई है। इसके अलावा कपाल में जख्म हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here