28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ताऊते तूफान के चलते महाराष्ट्र सरकार ने पुख्ता किये इंतजामात, बांद्रा कोरोना उपचार केंद्र से 395 संक्रमितों को किया स्थानांतरित

Array

ताऊते तूफान के चलते तटीय इलाकों में प्रशासन व एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात।

मुंबई: अरब सागर में उत्पन्न ताऊते तूफान से बचाव के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से तैयार और सुसज्जित है। इसके तहत प्रशासन ने सूबे के तटीय इलाकों मसलन, सिंधुदूर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी,मुंबई, पालघर आदि में राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) व राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) की टीमे तैनात कर दी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

तटीय इलाकों में मछुआरों के जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है और दो दिनों तक कोरोना टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। साथ ही दहिसर व बांद्रा कोरोना उपचार केंद्र से 395 संक्रमितों को स्थानांतरित किया गया है। 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ताऊते तूफान से बचाव की तैयारियों पर शुक्रवार देर रात समीक्षा बैठक की । बैठक में राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने सूबे के तटीय इलाकों के जिलाधिकारियों से बचाव की तैयारी की जानकारी ली।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को ताऊते तूफान को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है। 
मुंबई में ताऊते तूफान की वजह से शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार ,रविवार व सोमवार को ताऊते तूफान की वजह से जोरदार हवा बहने व बारिश  की चेतावनी दी है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस तूफान की वजह से मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदूर्ग ,रत्नागिरी में प्रतिघंटे ७० किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं बहने की आशंका है। इसलिए लोगों को समुद्र की ओर न जाने की भी चेतावनी दी गई है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here