30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 3 आतंकवादी के मारे जाने की खबर

Array

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) की राजधानी श्रीनगर में 3 आतंकवादी के मारे जाने की खबर है, ये बाहरी क्षेत्र में घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में मारे गये।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स के विशेष अभियान समूह ने श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमराबाद लवायपोरा के निकट अभियान छेड़ा गया था। सुरक्षा बल के जवान जब टार्गेट प्वाइंट की तरफ बढ़ रहे थे, कि तभी एक मकान में छुपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के ऊपर स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायाी। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चलती रही।

वहीं बताया गया कि ठंड और अंधेरे के कारण अभियान को रात में रोक दिया गया। लेकिन सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए कड़े गश्त और टार्गेट प्वाइंट के आसपास लाइटें लगवायी। दूसरे दिन सुबह हाेने पर अभियान और तेज कर दिया गया। कुछ देर तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सूत्रों के अनुसार अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here