27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हरियाणा में प्रेम प्रसंग का मामला, टीचर नाबालिग छात्र संग हुई थी फरार, चढ़ी पुलिस के हत्थे

Array

महिला टीचर को नाबालिग लड़के के साथ पकड़ लिया

नई दिल्ली: हरियाणा में प्रेम प्रसंग का मामला, हरियाणा के पानीपत में नाबालिग छात्र के साथ फरार होने वाली टीचर पुलिस की गिरफ्त में आ गयी है. पानीपत पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला टीचर को नाबालिग लड़के के साथ पकड़ लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही महिला टीचर की काउंसलिंग भी कराई जाएगी. बताया गया है कि इस महिला टीचर से पूछा जाएगा आखिर अपहरण के पीछे का मकसद क्या था.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

शिष्य पर आया दिल

हरियाणा के पानीपत में एक महिला टीचर घर पर अकेली रहती थी. उसके यहां एक नाबालिग ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था. इसी दौरान महिला का दिल अपने शिष्य पर ही आ गया और फिर वो हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं कर रखी थी. महिला अपने नाबालिग शिष्य को लेकर फरार हो गई. शिष्य के लापता होने पर उसके माता-पिता ने महिला टीचर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी जल्द ही महिला टीचर को पकड़ा गया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

क्लास टीचर भी थी

बताया जा रहा है कि महिला छात्र की क्लास टीचर भी है और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है. यह मामला तब सामने आया था जब छात्र के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हमेशा की तरह 29 मई की दोपहर करीब 2 बजे टीचर के घर गया था, लेकिन वो वापस घर नहीं लौटकर आया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तलाकशुदा है टीचर

पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में ही रह रही थी. छात्र के पिता ने जिला पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया था कि उसका बेटा हर रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन लौट कर नहीं आया. नाबालिग छात्र पिछले दो सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था. लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा. दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए. कीमती सामान में टीचर के हाथ में सिर्फ एक सोने की अंगूठी है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here