31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

CRPF टीम पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला एक जवान शहीद, तीन घायल

नई दिल्ली: CRPF टीम पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लावापोरा में CRPF टीम पर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हमला CRPF की 73वीं बटालियन पर किया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तीन की संख्या में थे आतंकवादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की संख्या तीन बताई जा रही है। जोकि ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग खड़े हुए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयम बरता गया क्योंकि इलाक़ा भीड़भाड़ वाला था। जवान अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस साल अबतक 19 आतंकवादी मारे गए
बता दें कि इस साल सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 19 आतंकवादी मारे गए हैं। जिनमें से नौ अकेले शोपियां जिले से थे और दो शीर्ष आतंकी कमांडर थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here