Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

Hamas: निर्वस्त्र शव, चेहरा जला हुआ…, कई इस्राइली महिलाओं से हमास आतंकियों ने की थी यौन हिंसा

7 अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से जुड़ी जानकारियां अभी तक लोगों को डरा रही हैं। अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हमास के आतंकियों ने बड़े पैमाने पर इस्राइली महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की। हमास के हमले के बाद हिंसा वाली जगहों पर जाकर देखा गया तो कई महिलाओं के क्षत-विक्षप्त और निर्वस्त्र हालत में शव मिले। महिलाओं के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि उनके साथ यौन हिंसा की गई थी। 

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, गाल अब्दुश नाम की एक महिला का इस्राइल में नरसंहार वाली जगह से शव बरामद हुआ था। हमास के हमले के बाद एक महिला अपनी दोस्त को ढूंढते हुए म्यूजिक फेस्टिवल वाली जगह पहुंची थी, वहां से कुछ दूरी पर एक जली हुई कार के पास गाल अब्दुश का शव मिला था। दोस्त को ढूंढ रही महिला ने घटनास्थल का वीडियो शूट किया था, जिसमें गाल अब्दुश के शव के कपड़े फटे हुए दिख रहे थे और उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। शव देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि महिला के खिलाफ यौन हिंसा हुई थी। 

महिला सैनिकों के साथ भी किया गया दुष्कर्म
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल में कम से कम सात जगहों पर इस्राइली महिलाओं से यौन हिंसा के सबूत मिले थे। इस दौरान महिलाओं के क्षत विक्षिप्त शव बरामद किए गए थे। जिन महिलाओं के साथ यौन हिंसा हुई, उनमें आम महिलाओं के साथ ही महिला सैनिक भी शामिल हैं। गाजा सीमा के नजदीक स्थित इस्राइली सेना के बेस कैंपों में महिला सैनिकों के कुछ शव ऐसे मिले थे, जिनके गुप्तांगों में गोली मारी गई थी। इसके अलावा म्यूजिक फेस्टिवल से भागते हुए हाइवे पर जहां बड़ी संख्या में जली हुई गाड़ियां मिली थीं, वहां भी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के सबूत मिले। रिपोर्ट के अनुसार, 30 से ज्यादा महिलाओं के शव निर्वस्त्र हालत में और क्षत विक्षिप्त हालत में मिले थे। हालांकि हमास ने इस्राइली महिलाओं के साथ यौन हिंसा के आरोपों से इनकार किया है।   

Exit mobile version