29 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Nothing Phone 1 आईफोन SE से भी होगा सस्ता, कीमत आप भी देख लो..!!

Array

नथिंग का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 वैश्विक स्तर पर 12 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च कुछ ही दिन दूर है और फोन के बारे में लगभग सब कुछ लीक हो गया है। लेकिन अभी भी दुनियाभर के लोग इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। एक लीक में दावा किया गया है कि नथिंग फोन 1 की कीमत iPhone SE 3rd Gen से भी कम हो सकती है, जो वर्तमान में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से एक है। बता दें कि वर्तमान में iPhone SE की शुरुआती कीमत 43,900 है। अगर आप भी नथिंग फोन 1 खरीदने का प्लान कर रहे हैं और जानना चाहके हैं कितनी होगी इसकी कीमत। तो चलिए जानते हैं…

इतनी होगी नथिंग फोन 1 की कीमत!
रूटमाईगैलेक्सी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन 1 को लॉन्च के समय तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला एक बेस वेरिएंट होगा जिसकी कीमत 397 डॉलर यानी करीब 31000 रुपये हो सकती है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 419 डॉलर यानी करीब 33000 रुपये हो सकती है। अंत में, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत आपको $456, लगभग 36000 रुपये होगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here