34 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अनारकली को लगाया कोरोना की जगह कुत्ते का टीका

Array

नई दिल्ली: अनारकली को कोरोना की जगह लगाया कुत्ते का टीका, एक तरफ उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी अपने शबाब पर है, सरकार कोरोना कर्फ्यू जैसे क़दम उठा रही है वहीँ कोरोना मामलों की तरह लापरवाई भी अपने चरम पर है. प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान किस रूप में चल रहा है इसका अंदाज़ा आप शामली की एक घटना से लगा सकते हैं जहाँ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना के टीका की जगह रैबिज का टीका लगा दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल गरुवार को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सरोज रेलवे मंडी निवासी अनारकली और सत्यवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरोना टीका लगवाने पहुंची ।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहां पर मौजदू कर्मचारियों ने उन्हें 10-10 रुपए की सिरींज मंगवाकर उन्हें कोरोना के टीके की जगह एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद रास्ते में उनमें से एक महिला की हालत बिगड़नें लगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जब महिला को तेज चक्कर आने लगा तो उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां पर उन्होंने उस स्वास्थ्य केंद्र की पर्ची दिखाई जिसमें कोरोना टीका लगने की डिटेल दर्ज थी। जब निजी डॉक्टर ने उस पर्ची को देखा तो वो भी हैरान रह गया। डॉक्टर ने उस महिला से कहा कि इन्हें कोरोना का नही बल्कि रैबिज का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र की इस हरकत के बाद वृद्ध महिला के परिजन काफी गुस्से में हैं और हंगामा करते हुए सीएमओ शामली से केंद्र की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here