30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उद्धव ठाकरे का भाजपा और मोदी पर जबरदस्त प्रहार “हिंदुत्व को सिर्फ नव हिंदुत्ववादियों से खतरा है”

Array

दहशरे के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और भाजपा पर सत्ता हासिल करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा के इस्तेमाल का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि हिंदुत्व को किसी और से नहीं बल्कि नव हिन्दुत्ववादियों से खतरा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोई फ़कीर नहीं जो झोला उठाकर चल दूँ.

सीएम उद्धव के संबोधन में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया. तंज भरे अंदाज में उद्धव ने कहा कि मैं फकीर नहीं हूं जो झोला उठाकर चल दूंगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उद्धव ने मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगते हुए चुनौती दी कि अगर मुकाबला करना है तो सीधे तौर पर करो. इसमें ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को इस्तेमाल मत करो.

उद्धव ठाकरे ने नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम आपकी पालकी नहीं ढोएंगे, हम उसके लिए पैदा नहीं हुए हैं. अब जब हम इसे नहीं ले जा रहे हैं, तो आप हमें भ्रष्ट कह रहे हैं? आप परिवारों, बच्चों को निशाना बना रहे हैं. ये मर्दानगी नहीं है, ये अमानवीय है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, मोहन भागवत बोले थे कि हमारे पूर्वज एक हैं. फिर लखीमपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे किसान के पूर्वज कौन हैं? क्या वे दूसरे ग्रह से आए थे? अगर सबके पूर्वज एक हैं तो फिर विपक्ष वाले के पूर्वज इसमें नहीं हैं क्या, किसानों के पूर्वज नहीं हैं क्या, जिन पर गाड़ी चढ़ाया गया, ये नहीं हैं क्या?

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here