31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक लाख 60 हज़ार के करीब 24 घंटे में कोरोना के नए मामले

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए हैं. पॉजिटिविटी रेट 10% के पार पहुंच चुका है. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 5,90,611 हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में रिकवरी रेट वर्तमान में 96.98 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 40,863 ठीक होने से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,44,53,603 हो गई है. अब तक 69 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हुई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 327 लोगों की मौत हुई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं देश में ओमिक्रॉन के 3623 मामलों में से 1409 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 1009 मामलों में से 439 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन के 513 मामलों में से 57 लोग ठीक हुए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है. दिल्ली में कोरोना के मामले शनिवार को 20 हजार का भी आंकड़ा पार कर गए.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here