31 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नये वैरियंट ‘ओमीक्रोन’ की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ़्रीकी के दो नागरिक कोरोना वायरस से हुये संक्रमित

नये वैरियंट ‘ओमीक्रोन’, कोविड के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका के दो नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिये भेज दिया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों को पृथक वास में भेज दिया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है। बेंगलुरु ग्रामीण के उपायुक्त के. श्रीनिवास ने बताया, ”1 से 26 (नवंबर) तक दक्षिण अफ्रीका से कुल 94 लोग आए। उनमें से दो नियमित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लिहाजा, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ” उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों को अलग कर दिया गया है, अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है और उनके नमूनों के स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिये भेज दिया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here