31 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कल कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने आज प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ईडी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को फ़र्ज़ी मामला बनाकर पूछ-ताछ के बहाने प्रताडित किया जा रहा है। भाजपा आम जनमानस के हितों के मुद्दों से ध्यान भटकाकर गुमराह करने का काम कर रही है। भाजपा के इशारे पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पुलिस ने घुसकर जो अत्याचार किया है, उसने तो हर हद पार दी है। कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ देश भर में सत्याग्रह तेज़ करेगी। गुरुवार 16 जून को लखनऊ में भी राजभवन का घेराव किया जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड में किसी भी तरह का कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। इस मामले में शिकायतकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ख़ुद दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी शिकायत पर स्टे ऑर्डर दे रखा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी के सत्याग्रह आन्दोलन से डरी हुई है। और वह विपक्ष के नेताओं को ईडी, सीबीआई, आदि तमाम सरकारी संस्थाओं के माध्यम से डरा कर उसका असंवैधानिक दुरुपयोग कर रही है। लेकिन उनको यह नहीं पता कि हम गांधी के मानने वाले लोग हैं। न राहुल गांधी डरने वाले है और, न ही कांग्रेस के कार्यकर्ता। कांग्रेस पार्टी का एक-एक सिपाही मोदी जी के असंवैधानिक कार्यों का विरोध करता रहेगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री सिद्दीकी ने बताया कि 16 जून यानि कल भाजपा सरकार की षड़यंत्र कारी मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता राज भवन घेरने का काम करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here