34 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गैर जमानती वारंट आजम खान की पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ 

आजम खान के बाद अब उनकी पत्नी और बेटे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. टेबेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फातिमा के खिलाफ अब गैर-जमानती वारंट जारी कर दिये गए हैं. दरअसल, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में उनको एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था. लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे. इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिये.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 मई निर्धारित की गई है. इस तारीख से पहले दोनों को कोर्ट के सामने पेश होना होगा, वरना उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बुधवार को अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा ने कोर्ट में गैर हाजरी पर माफीनामा पेश किया था, इसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया और गैर जमानती वारंट जारी किया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सरकारी वकील अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट (एसीजीएम फर्स्ट) रामपुर ने आज क्राइम नंबर 4/19 जो दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले पर सुनवाई होनी थी. कोर्ट में आजम खान के बेटे और पत्नी की तरफ से दलील दी गई कि उनके अधिवक्ता जो कि दिल्ली से आते हैं वह नहीं आ सके हैं इसलिए आज जिरह नहीं हो सकती. इस आधार पर उनकी गैरहाजरी पर माफीनामा स्वीकार किया जाए. लेकिन कोर्ट ने ऐसा नहीं किया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here