32 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गोंडा पांच बच्चों की मौत, सात बच्चे तालाब में डूबे, गए थे मिटटी निकालने

तीन लड़कियां और दो लड़कों समेत पांच मासूम बच्चों की डूबकर मौत

गोण्डा: गोंडा पांच बच्चों की मौत, उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के रसूलपुर खान गांव में तालाब से मिट्टी निकालने गये तीन लड़कियां और दो लड़कों समेत पांच मासूम बच्चों की आज तालाब में डूबकर मृत्यु हो गयी ।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पांच बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी

पुलिस के अनुसार, रसूलपुर खान गांव के रहने वाले एक ही परिवार के सात बच्चे तालाब से मिट्टी निकालने गये थे. मिट्टी निकालते समय पैर फिसल जाने के कारण चंचल नाम का बच्चा तालाब में जा गिरा । सातों बच्चे एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे गहरे पानी मे जा डूबे । शोर शराबा होने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों नें बच्चों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक पांच बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी ।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दो बच्चों को तालाब से सुरक्षित निकाला गया

दो बच्चों को तालाब से सुरक्षित निकाला गया। बच्चों का उपचार अस्पताल मे कराया जा रहा हैं । मृतकों में चंचल (8) और उसका सगा भाई शिवाकांत (6), रागनी (8)और उसका सगी बहन प्रकाशनी (10) और चचेरा भाई मुस्कान (12) हैं । सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here