26 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

छावनी बोर्डों में बुजुर्गों के कल्याण के लिए बड़ा समझौता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वीरेंद्र कुमार कार्यक्रम में हुए शामिल

रक्षा संपदा महानिदेशालय और सामाजिक न्याय विभाग के बीच हुआ करार, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत मिलेंगी सुविधाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह समझौता रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बीच हुआ है। इसका मुख्य मकसद देशभर के छावनी बोर्डों में बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करना है। इस समझौते के तहत दोनों संगठन आपस में तालमेल बनाकर मिलकर काम करेंगे। इसके माध्यम से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई नई पहल की जाएंगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here