34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

टमाटर अभी और लाल होगा, भाव 250 रूपये किलो पहुंचेंगे

देश में 200 रुपये से ज्यादा टमाटर के दाम चुके हैं और आने वाले दिनों में ये और बढ़ सकते हैं. जानकारों की मानें तो मौसम की वजह से टमाटर की कीमत 250 रुपये के पार भी जा सकती है. कंज्यूमर अफेयर की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब और ​हरियाणा तक में टमाटर की कीमतों में रॉकेट की रफ्तार से दाम बढ़े हैं. देश भर में बरसात की वजह से सप्लाई रुकी हुई हैं और प्रोडक्शन कम हुआ है.जिसकी वजह से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

वेबसाइट के अनुसार भटिंडा में टमाटर की कीमत 203 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर बरनाला में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. धर्मशाला, मैनपुरी, रायसेन, धरनी, झलावार, साहिबगंज और श्रीमुक्तसर साहिब में टमाटर 160 रुपये तो होशियापुर में 158 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी में टमाटर की कीमत 180 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं.

दूसरी ओर कर्नाटक के बागलकोट में सबसे सस्ता टमाटर बिक रहा है. जहां पर 34 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रहे हैं. वहीं असम के बारपेटा शहर में भी टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है. कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार बारपेटा में टमाटर के दाम 38 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहे हैं. असम के ही उदलगुरी शहर में टमाटर 39 रुपये पर बिक रहे हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here