31 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाइट क्लब की छत गिरने से 18 की मौत, 120 से ज्यादा घायल; बचाव अभियान अभी भी जारी

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार की सुबह एक डिस्को की छत गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 120 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इस घटना में घायलों में मशहूर मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज भी शामिल हैं, जो घटना के समय नाइट क्लब में परफॉर्म कर रहे थे।

वहीं घटना को लेकर आगे की जानकारी देते हुए सेंटर ऑफ इमरजेंसी ऑपरेशन के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि मलबे के नीचे कुछ लोग जीवित हो सकते हैं, इसलिए बचावकर्मियों ने हार मानने का फैसला नहीं किया है और लगातार रूप से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे है।

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने इस भयावह घटना को लेकर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों की मदद के लिए कठिन मेहनत कर रही हैं। साथ ही राष्ट्रपति घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिवारों से मुलाकात की।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here