35 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रधान मंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार ने अचानक दिया इस्तीफा

Array

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने निजी बताया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पी के सिन्हा के कैबिनेट सेक्रेटरी पद से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल एडवायजर के पद पर नियुक्त किया गया था। पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार के तौर पर 11 सितंबर 2019 को किया गया था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

मिली जानकारी के अनुसार पी के सिन्हा ने अपना इस्तीफा सोमवार को ही सौंप दिया था। इसस पहले सिन्हा ने 13 जून 2015 से 30 अगस्त 2019 तक मंत्रिमंडल सचिव के रूप में काम किया है। सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 की बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रैजुएशन किया। इसके बाद में सेवा के दौरान उन्होंने लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और सामाजिक विज्ञान में एम.फिल भी प्राप्त किया था। भारतीय प्राशसनिक सेवा के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान सिन्हा ने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here