27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिर लापता हुआ भारत से भगोडा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में…

Array

नयी दिल्ली: फिर लापता हुआ PNB स्कैम मामले में भारत से फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा में, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय मीडिया को पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है” जिसके लापता होने की ‘‘अटकलें” हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फिर लापता हुआ गाड़ी बरामद, चौकसी लापता
खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया। चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप
चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here