28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाबा मुख्यमंत्री दिन भर क्यों करते हैं गुंडे-माफियाओं की बात, अखिलेश ने बताया

Array

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुंदेलखंड के चुनावी दौरे पर योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बताया कि बाबा मुख्यमंत्री दिन भर चुनावी दौरों में क्यों गुंडे-माफ़ियानों की बात करते हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

झांसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘आपको पता है बाबा मुख्यमंत्री गुंडे, माफियाओं का नाम क्यों लेते हैं. क्योंकि वह सुबह-सुबह शीशे में किसी को देख लेते हैं. शीशे में वह सबसे पहले जिसे देख लेते हैं, फिर उसी की चर्चा पूरे दिन करते हैं.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘डबल इंजन की सरकार ने लोगों की नौकरियां और रोजगार छीने. यही नहीं, इनके लोग बैंकों से पैसा लेकर भी भाग गए. ये चिल्लाते हैं परिवारवाले, परिवारवाले.. याद रखना जिनके पास परिवार नहीं है वह परिवारवालों का दुख दर्द नहीं समझ सकते. तभी इनके लोग 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गए.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी के बाद सारा व्यापार बर्बाद हो गया. कोरोना के समय सारे धंधे और कारखाने बंद थे. लेकिन हमारे किसानों ने खेती नहीं छोड़ी. उसी का परिणाम है कि आज हमारी अर्थव्यवस्था बच गई. अगर किसान भी खेती नहीं करता तो देश की अर्थव्यवस्था नहीं बच सकती थी. इसलिए अगर समाजवादी को यूपी में मौका मिलता है तो हम पहले से ज्यादा काम करके दिखाएंगे और बिना भेदभाव के करेंगे. हम लोग विकास करना चाहते हैं.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here