29.2 C
Mumbai
Saturday, July 11, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट रफाएल डील ने दिलाया, राहुल का तंज़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ्रांस से अबू धाबी जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और यूरोपीय संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा के बाद भी मणिपुर में हुई हिंसा पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, “मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। इस बीच, राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।”

राहुल गांधी ने 29 और 30 जून को दो दिनों के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया था और राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की थी और उन्हें राहत शिविरों की स्थिति से अवगत कराया था और पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की अपील भी की थी।

गौरतलब है कि मणिपुर में जातीय हिंसा 3 मई को भड़की थी और तब से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को आश्रय शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को हटाने की भी मांग की है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here