31 C
Mumbai
Sunday, May 12, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस का कब्जा यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर, पुतिन ने अपनी सेना की जमकर की तारीफ

यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। अवदिव्का यूक्रेन का अहम पूर्वी शहर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सेना की तारीफ की है और इस जीत को बेहद अहम बताया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने राष्ट्रपति पुतिन को इसकी जानकारी दी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि अवदिव्का यूक्रेनी सेनाओं के लिए एक मजबूत डिफेंस हब था और अवदिव्का पर रूसी कब्जे से यूक्रेन की रूस पर हमला करने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होगी। यूक्रेनी सेना के चीफ ने शनिवार को बयान जारी कर अवदिव्का पर रूसी कब्जे की पुष्टि की। यूक्रेनी सेना के चीफ अलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा मैंने अपने सैनिकों को पीछे हटाने का फैसला किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कहा कि पीछे हटने का फैसला सैनिकों की जान बचाने के लिए किया गया। जेलेंस्की ने हार का ठीकरा हथियारों की कमी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यूक्रेन हथियारों की कमी से जूझ रहा है। खासकर लंबी दूरी के हथियार और मिसाइलों की कमी है। इसी के चलते रूस ने हमले तेज कर दिए थे।

रूस के हमले में तबाह हो चुका है अवदिव्का शहर
रूस यूक्रेन युद्ध में पूर्वी सीमा पर चल रहे युद्ध में अवदिव्का में सबसे भयंकर लड़ाई हुई। यहां रूस ने भारी बमबारी और एयरस्ट्राइक की। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के डोनेत्सक शहर से अवदिव्का की दूरी 10 किलोमीटर से भी कम है। अवदिव्का की लड़ाई की तुलना बाखमुत की लड़ाई से भी की जा रही है, जहां 10 हजार से भी ज्यादा सैनिकों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवदिव्का की आबादी करीब 34 हजार थी, जो युद्ध शुरू होने के बाद पलायन कर गए। अभी भी करीब एक हजार लोग यहां रह रहे हैं। युद्ध के चलते अधिकतर शहर तबाह हो चुका है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »